
West Bengal: BJP कैंडिडेट और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
Zee News
अशोक डिंडा इस हमले में खुद भी घायल हो गए. उन्होंने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए खुद हमले की जानकारी दी है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे दौर के लिए चुनाव प्रचार आज खत्म हो गया. लेकिन चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व क्रिकेटर और अब बीजेपी प्रत्याशी अशोक डिंडा पर हमले की खबर आ रही है. डिंडा ने आरोप लगाया कि वो जब चुनाव प्रचार कर रहे थे, जब उनकी गाड़ी पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया. अशोक डिंडा मोयना सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. গণতন্ত্রকে প্রহসনে পরিণত করেছে দিদির সরকার। अशोक डिंडा इस हमले में खुद भी घायल हो गए. उन्होंने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए खुद हमले की जानकारी दी है. डिंडा ने ट्वीट करते हुए कहा कि तृणमूल के लोगों ने आज शाम 4 बजे बीडीओ कार्यालय के पास मुझ पर हमला किया.More Related News