
khesari lal yadav birthday:काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर कीं क्यूट फोटोज
Zee News
खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है. भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी.
khesari lal yadav birthday special Story: खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है. भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी. दिनेश लाल यादव ने भी खेसारी लाल यादव के बर्थ डे पर बधाई देते हुए कहा "मेरे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, भगवान आपको हमेशा खुश रखें स्वस्थ रह मस्त रह". काजल राघवानी ने रोमांटिक अंदाज में किया विश काजल रघवानी ने खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, 'भोजपुरी सिनेमा के टैलेंटेड और सभी को सपोर्ट करने वाले खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं. आप जो भी डिजर्व करते हो वह पूरा हो. आपको बहुत सारा प्यार'.More Related News