
Assam: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 2 की मौत, 10 पुलिसकर्मी घायल
Zee News
दरंग जिले के सिपाझार में राज्य सरकार द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, हमले के जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इस पूरी घटना में दो लोगों के मारे जाने
Assam: दरंग जिले के सिपाझार में राज्य सरकार द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, हमले के जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इस पूरी घटना में दो लोगों के मारे जाने की खबर है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, आज यह अभियान सिपाझार के गोरुखूंटी एक और तीन नंबर धौलपुर में चलाया गया था। सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के काफी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभियान को अंजाम देने पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम को लोगों ने रोकने की कोशिश की और उन पर पथराव और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। इस हमले के खिलाफ़ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे साथ ही कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।