
25 साल बाद विकास दुबे की दहशत के बगैर बिकरु में हुए निष्पक्ष चुनाव, जिसे चाहता था बनाता प्रधान
Zee News
विकास जिसे चाहता था, उसे निर्विरोध चुनाव जितवाता था. बिकरू ग्राम पंचायत में विकास दुबे के रहते किसी ने चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर की चर्चित बिकरू ग्राम पंचायत में करीब 25 साल बाद कोई निष्पक्ष तौर पर प्रधान बना है. यहां मधु ने 381 वोट हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया है. उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बिंद कुमार को 54 वोटों से हराया. इसके पहले विकास दुबे की दहशत और प्रभाव की वजह से 1995 से अभी तक कभी निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ था. विकास जिसे चाहता था, उसे निर्विरोध चुनाव जितवाता था. बिकरू ग्राम पंचायत में विकास दुबे के रहते किसी ने चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई. 1995 में विकास के प्रधान बनने के बाद ग्राम पंचायत विकास की विरासत सी बनकर रह गई थी. लंबे समय तक आतंक का पर्याय बने रहे विकास दुबे के अंत के बाद बिकरू ग्राम पंचायत में लगभग ढाई दशक बाद एक बार पुन: लोकतंत्र बहाल हो गया.More Related News