
हड़प्पा काल के गुजरात के इस मकाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में मिली जगह, संस्कृति मंत्री ने दी मुबारकबाद
Zee News
गुजरात में पहले से तीन विश्व धरोहर प्लेस थे, जिनमें पावागढ़ के नजदीक चंपानेर, पाटन में रानी की वाव और ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद शामिल हैं.
नई दिल्लीः गुजरात के हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है. संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगल को इसी जानकारी दी है. संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्वीट किया, ‘‘धोलावीरा रू भारत में, हड़प्पाकालीन शहर को विश्व धरोहर सूची में अभी-अभी शामिल किया गया. बधाई हो!’’ यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44 वें सत्र में भारत को तेलंगाना में रूद्रेश्वर/रामप्पा मंदिर के रूप में एक नया विश्व धरोहर मकाम मिला है, जो 13 वीं सदी का है. अपने साथी भारतीयों के साथ यह साझा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि धोलावीरा अब भारत का 40वां खजाना है, जिसे के विश्व विरासत स्थल शिलालेख की सूची में शामिल किया गया है। विश्व धरोहर स्थल शिलालेखों के सुपर 40 क्लब में प्रवेश करते हुए भारत के मुकुट में एक और रत्न जुड़ गया है।More Related News