
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
Zee News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
लखनऊ: हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया. जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ. दो बार कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद भी लगातार अस्पताल में उपचाराधीन थे व दो दिन से वेंटीलेटर पर थे. वीरभद्र सिंह ने आईजीएमसी अस्पताल शिमला में अंतिम सांस ली. वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.More Related News