
श्रीराम जन्मभूमि विवाद में फैसला सुनाने वाले इलाहाबाद HC के रिटायर्ड जज धर्मवीर शर्मा का निधन
Zee News
धर्मवीर शर्मा छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और आजीवन अविवाहित रहे. अपने गांव से हमेशा जुड़े रहे और अक्सर जाते रहते थे. इतने बड़े और सम्मानित पद पर रहने के बावजूद वह अपना भोजन स्वयं बनाते थे.
बुलंदशहर: इलाहाबाद हाई कोर्ट के 74 वर्षीय सेवानिवृत्त जज धर्मवीर शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की. न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितंबर, 2010 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ की ओर से सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में शामिल थे. माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री धर्मवीर शर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है।More Related News