
लातेहार में इंसानियत शर्मसार! नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर भागे दरिंदे, मूकदर्शक बना 'कानून'
Zee News
Latehar Samachar: परिजनों ने बताया कि अपराधी लड़की को अर्धनग्न अवस्था में ही बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए थे. घरवालों के द्वारा लड़की को घर लाया गया तब लड़की ने पूरी आपबीती बताई जिसमें उसने एक लड़के के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही जबकि अन्य दो लोगों ने उसे जबरन पकड़े रखा.
Latehar: झारखंड के लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. लड़की के परिजनों ने बताया कि बीती रात कुछ अपराधी उनके घर आए और जबरन लड़की को उठा ले गए. परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद लड़की बेहोशी की हालत में दूर खेत में मिली. परिजनों ने बताया कि अपराधी लड़की को अर्धनग्न अवस्था में ही बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए थे. घरवालों के द्वारा लड़की को घर लाया गया तब लड़की ने पूरी आपबीती बताई जिसमें उसने एक लड़के के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही जबकि अन्य दो लोगों ने उसे जबरन पकड़े रखा. लड़की ने मुख्य आरोपी के रूप में बीरेंद्र यादव की पहचान की है जबकि बाकी अपराधियों ने चेहरा ढंका हुआ था जिस कारण अंधेरे में उनकी पहचान नहीं हो पाई.More Related News