
राहुल गांधी के बाद अब दिग्विजय सिंह की सांसदी को खतरा! जानें क्या है व्यापमं से जुड़ा उनका 'विवाद'
Zee News
मध्य प्रदेश की एक अदालत ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का आरोप तय किये. दिग्विजय के खिलाफ भादंसं की धारा 500 के तहत आरोप तय किए हैं. दिग्विजय सिंह ने शर्मा पर 2013 में मध्य प्रदेश के कुख्यात व्यापमं घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा द्वारा दायर मानहानि के मामले में विशेष अदालत ने शनिवार को कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 500 के तहत आरोप तय किए हैं. दिग्विजय सिंह ने शर्मा पर 2013 में मध्य प्रदेश के कुख्यात व्यापमं घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था.
More Related News