
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पेश की ईद उल अजहा की मुबारकबाद, उर्दू जबान में किया ट्वीट
Zee News
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा,"सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-ज़ुहा प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्यक्त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्योहार है।
नई दिल्ली: आज देशभर में ईद उल अजहा (Eid Ul Adha) का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी देशवासियों को मुबारकबाद पेश की है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी देशवासियों को हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी जबानों में ट्वीट कर मुबारकबाद पेश की है. सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-ज़ुहा प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्यक्त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्योहार है। आइए, हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प लें। تمام ہم وطنوں کو عید مبارک۔ عید الاضحیٰ محبت، ایثار اور قربانی کے جذبے کا اظہار کرنے اور ایک شمولیتی معاشرہ میں اتحاد اور اخوت کے لئے کام کرنے کا تہوار ہے۔ آئیے، ہم کووڈ۔19سے متعلق رہنما خطوط پر عمل کرتے ہوئے معاشرے کے ہر ایک طبقے کی خوشحالی کے لئے کام کریں۔ — President of India (@rashtrapatibhvn)More Related News