
भाजपा अध्यक्ष नड्डा 7 से 8 अगरस्त तक UP दौरे पर, अवध से ब्रज तक परखेंगे चुनावी तैयारियां
Zee News
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे.
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह लखनऊ व आगरा में पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि नड्डा शनिवार (सात अगस्त) को पूर्वाह्न 11 बजे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर लखनऊ पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा.More Related News