
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन से शोक में सियासत, राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Zee News
उत्तर प्रदेश के मेरठ में 12 फरवरी 1939 को जन्मे सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई और उसके बाद उन्होंने अमेरिका के शिकागो स्थित इलिनॉयस प्रौद्योगिकी संस्थान से शिक्षा हासिल की. वह पेशे से कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे
नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निधन हो गया. वह 82 साल के थे. राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र व देश के प्रमुख किसान नेता अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. उनके बेटे व मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने अपने पिता की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘चौधरी साहब नहीं रहे.’’ — President of India (@rashtrapatibhvn) — Narendra Modi (@narendramodi) उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ।More Related News