
पंजाब में कैबिनेट विस्तार जल्द, इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह
Zee News
पंजाब की कांग्रेस सरकार जल्द मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है. चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं.
चंडीगढ़: पंजाब की कांग्रेस सरकार जल्द मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है. चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गर्वनर बनवारीलाल पुरोहित से मिलने के लिए राजभवन पहुंच चुके हैं.
सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजिया, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और परगट सिंह के साथ कुलजीत नागरा, गुरकीरत कोटली, राणा गुरजीत पंजाब कैबिनेट में नए चेहरे होंगे.
More Related News