
झारखंड: इतनी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, जानें I.N.D.I.A. के बाकी साथियों को कितनी सीट मिली
Zee News
LokSabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से 9 पर कांग्रेस ने किया चुनाव लड़ने का फैसला किया है. वहीं बाकी की 5 सीटों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के बाकी साथियों के लिए जोर लगाया जाएगा.
रांची. दिल्ली के बाद कांग्रेस ने झारखंड की लोकसभा सीटों के लिए भी बैठक कर मंथन किया है. रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है. बाकी 5 सीटों पर कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया घटक दलों के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी.
More Related News