
जब Zee TV ने तोड़ा दूरदर्शन का एकाधिकार! भारत का Private Channels के युग में प्रवेश
Zee News
Zee Group 80 चैनल्स के माध्यम से आप तक मनोरंजक कार्यक्रम और खबरें पहुंचाता है. Zee Group के Channels 173 देशों में प्रसारित होते हैं, जिसे 130 करोड़ से ज्यादा दर्शक देखते हैं.
नई दिल्ली: आज दूरदर्शन की उम्र 62 वर्ष हो गई है. दूरदर्शन की पहली Signature Tune को देश ने पहली बार वर्ष 1974 में टेलीविजन पर देखा और सुना. आप में से कई लोगों की स्मृति में आज भी इस Signature Tune की यादें ताजा होंगी. दूरदर्शन पर किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत से पहले ये Signature Tune जरूर चलती थी. लेकिन दूरदर्शन के सफर की शुरुआत इससे भी 15 वर्ष पहले 15 सितंबर 1959 को हो गई थी.
जैसे महाभारत काल में हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र के लिए युद्ध भूमि से LIVE प्रसारण संजय ने किया था. यानी संजय धृतराष्ट्र के लिए आंख और कान बने थे. इसी तरह दूरदर्शन भी कई दशक तक देश के लोगों के लिए आंख और कान बना रहा. देश को हर छोटी बड़ी जानकारी दूरदर्शन के जरिए ही मिलती थी. इसलिए दूरदर्शन पिछले 62 वर्षों में भारत में आए सामाजिक बदलाव की कहानी का एक अहम हिस्सा है.