
चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की अंतिम कक्षा में किया प्रवेश, 17 को अलग होगा लैंडर मॉड्यूल
Zee News
चंद्रयान-3 पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया है. चंद्रयान-3 चंद्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में प्रवेश कर गया. अब 17 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल अलग होगा.
बेंगलुरु: भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 एक पड़ाव और आगे बढ़ गया है. चंद्रयान-3 बुधवार को, चंद्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया. इस तरह चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया है.
More Related News