
कल्याण सिंह के नाम पर होगा उत्तर प्रदेश के 6 जिलों की सड़कों का नामकरण
Zee News
कल्याण सिंह का शनिवार रात लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के नाम पर प्रदेश के छह जिलों की सड़कों का नामकरण किया जाएगा. प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्रकारों को बताया कि अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर किया जाएगा.More Related News