
उत्तर प्रदेश: 15 को अयोध्या आ रहे 12 मुख्यमंत्री, पहली बार इतना बड़ा जमघट
Zee News
भाजपा शासित राज्यों या गठबंधन राज्यों के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान राम के समक्ष प्रार्थना करेंगे.
लखनऊ: भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 3 राज्यों के डिप्टी सीएम बुधवार को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं. उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे.
भाजपा शासित राज्यों या गठबंधन राज्यों के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान राम के समक्ष प्रार्थना करेंगे. इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, बिहार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं. सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम रात भर अयोध्या में रुकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे. वीआईपी के ठहरने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
More Related News