
अलीगढ़ में मांस फैक्ट्री के 37 कर्मचारी गिरफ्तार, पशुओं से क्रूरता का लगा इल्जाम
Zee News
अलीगढ़ शहर के जवां थाना क्षेत्र में स्थित मांस निर्यात फैक्ट्री की औचक जांच के बाद शनिवार शाम गिरफ्तारियां की गईं.
अलीगढ़: अलीगढ़ शहर की एक प्रमुख मांस निर्यात इकाई के 37 कर्मचारियों को पशु क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
क्या कहा पुलिस ने पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया कि यहां जवां थाना क्षेत्र में स्थित मांस निर्यात फैक्ट्री ‘हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज प्लांट’ की औचक जांच के बाद शनिवार शाम गिरफ्तारियां की गईं और इकाई के 37 कर्मचारियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया.
More Related News