![Twitter के बाद रूस ने फेसबुक-टेलीग्राम को लिया आड़े हाथों, लगाया जुर्माना](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2021/06/11/844555-fb.png)
Twitter के बाद रूस ने फेसबुक-टेलीग्राम को लिया आड़े हाथों, लगाया जुर्माना
Zee News
मॉस्को की अदालत ने गुरुवार को फेसबुक पर 1.7 करोड़ रूबल और टेलीग्राम पर एक करोड़ रूबल का जुर्माना लगाया. दोनों मंच किस प्रकार की सामग्री को हटाने में असमर्थ रहे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. हाल के हफ्तों में दोनों मंचो पर दूसरी बार जुर्माना लगाया गया है.
नई दिल्लीः Facebook Fined: रूस के अधिकारियों ने प्रतिबंधित सामग्री हटाने में कथित तौर पर विफलता के चलते फेसबुक और टेलीग्राम एप पर जुर्माना लगाया है. इस कदम को देश में राजनीतिक असंतोष के बीच सोशल मीडिया मंचों को नियंत्रित करने के सरकार के बढ़ते प्रयासों का हिस्सा माना जा सकता है. मॉस्को की अदालत ने लगाया जुर्माना मॉस्को की अदालत ने गुरुवार को फेसबुक पर 1.7 करोड़ रूबल और टेलीग्राम पर एक करोड़ रूबल का जुर्माना लगाया.More Related News