![Italy: पार्क से चोरी हुई इस मूर्ति को वर्षों से ढूंढ़ रही थी पुलिस, कीमत जान रह जाएंगे हैरान](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2021/04/17/807788-italy-stolen-roman.jpg)
Italy: पार्क से चोरी हुई इस मूर्ति को वर्षों से ढूंढ़ रही थी पुलिस, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
Zee News
10 सालों बाद ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी टहलते-टहलते बेल्जियम में एक दुकान पर पहुंचे. यहां उनकी नजर एक मूर्ति पर पड़ी. जब दोनों अधिकारी इटली लौटे तो उन्होंने उस मूर्ति के बारे में जानकारी जुटाई.
नई दिल्ली: इटली पुलिस (Italy Police) के दो अधिकारियों ने एक 10 साल पुराना ऐसा केस सुलझा दिया है जो पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. हैरानी की बात यह है कि जिस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने दिनरात एक कर दिए वह ऑफ-ड्यूटी रहते हूए झटके में दो पुलिस अधिकारियों ने सुलझा दिया. दरअसल रोमन शताब्दी के विला मारिनी डेट्टिना पार्क से 1 शताब्दी ईसा पूर्व की एक संगमरमर मूर्ति 'तोगाटस' लगभग 10 साल पहले चोरी हो गई थी. पुलिस करीब 10 सालों से इस मूर्ति को तलाश कर रही थी लेकिन इतने लंबे समय बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली.More Related News