
DNA ANALYSIS: चीन का बढ़ता प्रभाव खतरे की घंटी, WION Global Summit में Japan के रक्षा राज्य मंत्री ने दी ये अहम जानकारी
Zee News
जापान के रक्षा राज्य मंत्री ने कोविड के बाद दुनिया में चीन के बढ़ते प्रभाव और खतरे को लेकर एक प्रेजेंटेशन पेश की. उन्होंने चीन को लेकर जो जानकारियां दीं, वो दुनियाभर की सरकारों की आंखें खोल देंगी.
नई दिल्ली: आज डीएनए में हम चीन के खिलाफ जापान के रक्षा राज्य मंत्री की Power Point Presentation को आपके लिए डिकोड करेंगे. 24 मार्च को दुबई में WION का Global Summit हुआ था, जिसमें जापान के रक्षा राज्य मंत्री ने कोविड के बाद दुनिया में चीन के बढ़ते प्रभाव और खतरे को लेकर एक प्रेजेंटेशन पेश की. इस समिट में उन्होंने चीन को लेकर जो जानकारियां दीं, वो दुनियाभर की सरकारों की आंखें खोल देंगी.