
फिजिक्स के Nobel Prize 2021 का ऐलान, स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पारिसि को मिला सम्मान
Zee News
Nobel Prize 2021: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Sciences) ने फिजिक्स में 2021 के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physics) का ऐलान किया है.
नई दिल्ली: फिजिक्स के साल 2021 के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2021) का ऐलान हो चुका है. इस साल का भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्यूकुरो मानेबे (Syukuro Manabe), क्लाउस हासेलमैन (Klaus Hasselmann) और जियोर्जियो पारिसि (Giorgio Parisi) को दिया गया है. तीनों लोगों को ये पुरस्कार जटिल फिजिक्स सिस्टम की समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है. BREAKING NEWS: The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2021 in Physics to Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann and Giorgio Parisi “for groundbreaking contributions to our understanding of complex physical systems.”