
IPL Auction 2023 Players Full List: ऑक्शन में कौन बिका, कौन नहीं? एक जगह पढ़ें सोल्ड-अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
AajTak
आईपीएल ऑक्शन 2023 के ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूट गए. आधा दर्जन के करीब प्लेयर्स पर 10 या उससे ज्यादा करोड़ खर्च किए गए. जबकि 300 के करीब प्लेयर्स को किसी ने खरीदा ही नहीं. सभी प्लेयर्स की पूरी लिस्ट देखिए...
इंडियन प्रीमियर लीग-2023 का मिनी ऑक्शन शुक्रवार (23 दिसंबर 2022) को कोच्चि में हुआ. सभी 10 टीमों ने यहां कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, इनमें से सिर्फ 80 खिलाड़ी ही बिके. कई विदेशी खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जबकि कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर भी करोड़ों रुपये की बरसात हुई. इंग्लैंड के सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन, भारत के मयंक अग्रवाल समेत अन्य कई प्लेयर्स इस साल के सबसे महंगे प्लेयर्स में से एक रहे. जबकि कई बड़े नाम ऐसे भी रहे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. कुल 405 खिलाड़ियों में से 80 प्लेयर्स बिक पाए, जिनमें से 29 प्लेयर विदेशी रहे. और बाकी सभी प्लेयर्स अनसोल्ड रहे. इन सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट एक जगह ही पढ़ें...सोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट- 1. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़) 2. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़) 3. मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़) 4. अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख) 5. सैम कुरेन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़) 6. ओडिएन स्मिथ (वेस्टइंडीज़) - 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख) 7. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)- 50 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस 50 लाख) 8. जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज़)- 5.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स बेस प्राइस (2 करोड़) 9. कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़) 10. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
क्लिक करें: आक्रामक क्रिकेट, वर्ल्ड कप जीत... IPL ऑक्शन में क्यों महंगे बिके इंग्लिश खिलाड़ी?
11. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज़)- 16 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 2 करोड़) 12. हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- 5.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़) 13. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड)- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़) 14. जयदेव उनादकट (भारत)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 50 लाख) 15. रिसे टॉप्ली (इंग्लैंड)- 1.90 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 1.90 करोड़) 16. जाइल रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)- 1.5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस 1.50 करोड़) 17. ईशांत शर्मा (भारत)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 50 लाख) 18. आदिल रशीद (इंग्लैंड)- 2 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 2 करोड़) 19. मयंक मार्केंडेय (भारत)- 50 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 50 लाख) 20. शैख रशीद (भारत)- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख)
क्लिक करें: गोपालगंज के लाल मुकेश कुमार की कहानी... जिन्हें आईपीएल ने बना दिया करोड़पति
21. विवरांत शर्मा (भारत)- 2.60 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख) 22. समर्थ व्यास (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख) 23. सनवीर सिंह (भारत)- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस 20 लाख) 24. निशांत सिंधू (भारत)- 60 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख) 25. एन. जगदीशन (भारत)- 90 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स ( 20 लाख बेस प्राइस)ट 26. श्रीकर भरत (भारत)- 1.20 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 20 लाख) 27. उपेंद्र यादव (भारत)- 25 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 20 लाख) 28. यश ठाकुर (भारत)- 45 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (20 लाख बेस प्राइस) 29. वैभव अरोड़ा (भारत)- 60 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (20 लाख बेस प्राइस) 30. शिवम मावी (भारत)- 6 करोड़, गुजरात टाइटन्स (40 लाख बेस प्राइस)
31. मुकेश कुमार (भारत) – 5.50 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 20 लाख) 32. हिमांशु शर्मा (भारत)- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 लाख बेस प्राइस) 33. मनीष पांडे (भारत)- 2.40 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस 1 करोड़) 34. विल जैक्स (इंग्लैंड)- 3.20 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस 1.5 करोड़) 35. रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज़)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (50 लाख बेस प्राइस) 36. डेनिएल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)- 75 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 75 लाख) 37. काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)- 1 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (1 करोड़ बेस प्राइस) 38. अमित मिश्रा (भारत)- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस 50 लाख) 39. पीयूष चावला (भारत)- 50 लाख, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस 50 लाख) 40. हरप्रीत सिंह भाटिया (भारत)- 40 लाख, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस 20 लाख)

चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं. कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस मुंबई, गौतम गंभीर और हर्षित राणा दिल्ली, वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा चेन्नई, अक्षर पटेल अहमदाबाद पहुंचे. हर जगह फैंस ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला. देखें Video.

इंदौर के महू में टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न हिंसा में बदल गया. जामा मस्जिद के पास से निकले जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं शामिल थीं. कई दुकानें और वाहन जला दिए गए. पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.