हेयरस्टाइल की तारीफ सुनकर खुश हुए अर्जुन, बोले- अनिल कपूर का भतीजा हूं..
AajTak
अपने चार्मिंग लुक्स और पर्सनैलिटी से अर्जुन कपूर ने सेशन होस्ट कर रहीं लेडीज पैनलिस्ट का दिल जीता. बॉलीवुड में अपनी 10 साल की जर्नी पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि उनका बस एक ही मोटो रहा है कि सुनो सबकी और करो अपनी. अर्जुन कपूर ने अपनी फैट से फिट होने की जर्नी पर भी बात की.
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर इंडिया टुडे ई-माइंड रॉक्स के गेस्ट बने. अपने चार्मिंग लुक्स और पर्सनैलिटी से अर्जुन कपूर ने सेशन होस्ट कर रहीं लेडीज पैनलिस्ट का दिल जीता. अर्जुन कपूर के साथ ये सेशन काफी मस्ती भरा रहा. इवेंट में शामिल हुए अर्जुन कपूर काफी हैंडसम लग रहे थे. अर्जुन का हेयरस्टाइल उनपर काफी जच रहा था, जिसकी तारीफ सुन एक्टर ने शानदार रिस्पॉन्स दिया.More Related News