जब प्रियंका चोपड़ा ने कहा था निक जोनस में दिखती है पिता की छवि
AajTak
यूं तो प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और उनके परिवार के साथ अपने बॉन्ड के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं. हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ था जब उन्होंने बताया था कि उन्होंने निक जोनस को अपना हमसफर क्यों चुना. प्रियंका ने कहा था कि निक जोनस और उनके दिवंगत पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के बीच बहुत सी समानताएं हैं और निक में उन्हें अपने पिता की छवि नजर आती है.
प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रियंका को ग्लोबल आइकॉन माना जाता है और वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना नाम बना चुकी हैं. प्रियंका की फिल्मों का इंतजार तो फैंस को होता ही है, साथ ही उनके निजी जीवन में भी फैंस दिलचस्पी रखते हैं. प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है. दोनों की शादी को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है और वह फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते हैं.More Related News