![Khesari Lal Yadav ने रिलीज किया 'जय जय शिव शंकर' का भोजपुरी वर्जन, नशे में झूमने के लिए हो जाइए तैयार](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2021/07/30/885389-jai-jai-shivshankar-bhopuri-version.jpg)
Khesari Lal Yadav ने रिलीज किया 'जय जय शिव शंकर' का भोजपुरी वर्जन, नशे में झूमने के लिए हो जाइए तैयार
Zee News
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सावन के महीने में अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लाए हैं. उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर गाने 'जय जय शिव शंकर' अपने स्टाइल में रीक्रिएट किया है.
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हर मौके पर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ खास जरूर लाते हैं. सावन का महीना है, लिहाजा एक बार फिर भोले को याद करते हुए उन्होंने अपना एक भोजपुरी सॉन्ग रिलीज किया है. खेसारीलाल यादव ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर किशोर कुमार का गाना 'जय जय शिव शंकर' अपने स्टाइल में रीक्रिएट कर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह गाना दरअसल सावन स्पेशल है, जिसे सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.More Related News