Khesari Lal Yadav और Pakhi Hegde ने फिर उड़ाया गर्दा, 'जवानी जर्दा के पान' VIDEO ने मचाई धूम
Zee News
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने हाल ही में भोजपुरी सॉन्ग 'बंगालनियां' से कई रिकॉर्ड तोड़े थे. वहीं अब एक बार फिर ये जोड़ी अपना जादू लोगों पर बिखेर रही है.
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) ने हाल ही में भोजपुरी सॉन्ग 'बंगालनियां' से कई रिकॉर्ड तोड़े थे. वहीं अब एक बार फिर ये जोड़ी अपना जादू लोगों पर बिखेर रही है. इनका नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'जवानी जर्दा के पान' (Jawani Zarda Ke Paan) लोगों को काफी पसंद आ रहा है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) की जोड़ी और शिल्पी राज (Shilpi Raj) की आवाज का ये जबर्दस्त सॉन्ग आज यानी 9 मई को ही कुछ देर पहले रिलीज किया गया है. लेकिन इतनी ही देर में इस गाने को अब तक 4 लाख 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. देखिए ये सॉन्ग...More Related News