
Ziva Dhoni Photos: पूल किनारे MS Dhoni की बेटी जीवा ने मोनोकिनी में दिए ऐसे ऐसे पोज, फैंस बोले- बचपन से ही मॉडल है
ABP News
Ziva Dhoni Posing In Monokini: क्रिकेटर MS Dhoni की बेटी Ziva Dhoni की पूल किनारे मोनोकिनी पहने तस्वीर खूब वायरल हो रही है.
MS Dhoni Daughter Ziva Dhoni Photos: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) बेहद लोकप्रिय स्टार डॉटर हैं. जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की एक एक तस्वीर और वीडियो बचपन से ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही हैं. अब एक बार फिर से जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की बेहद क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. इस तस्वीर में जीवा धोनी (Ziva Dhoni) पूल किनारे मोनोकिनी पहने क्यूट पोज देती दिखाई दे रही हैं.
21 दिसबंर 2021 को जीवा धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें वो मोनोकिनी पहने पूल के पास मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने रेड और व्हाइट कलर की प्रिंटेड मोनोकिनी पहनी हुई है. जीवा के इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हॉलीडे.' मालूम हो कि, जीवा इन दिनों अपने माता-पिता के साथ दुबई की ट्रिप पर गई हुई हैं और ये तस्वीर वहीं की है.