![Women Empowerment in UP: चंदौली में निर्भया कार्यक्रम की शुरुआत, आर्थिक रूप से मजबूत होंगी महिला](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/09/30/e2e572a1a6a75520a97af0a1ec8287a8_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Women Empowerment in UP: चंदौली में निर्भया कार्यक्रम की शुरुआत, आर्थिक रूप से मजबूत होंगी महिला
ABP News
Women Empowerment in UP: उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण योजना के तचहत बुधवार को चंदौली में निर्भया कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद मिलेगी.
Women Empowerment in UP: महिलाओं को सशक्त बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए यूपी सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाते रहती है. यूपी में महिला आर्थिक और सामाजिक रूप से और कैसे सशक्त हो उसके लिए बुधवार को योगी सरकार ने मिशन शक्ति के तहत निर्भया कार्यक्रम की शुरुआत की है. चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में जिला अधिकारी ने इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की.
चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में सैंकड़ों महिलाओं को मिशन शक्ति अंतर्गत निर्भया एक पहल कार्यक्रम का शुभारंभ चंदौली में किया गया. इस दौरान जिला अधिकारी और तमाम जिले के आला अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह ने बताया कि इसके जरिए महिलाएं आपने अधिकारों के लिए जागरुक होंगी.