
White Fungus: ब्लैक फंगस से क्यों ज्यादा खतरनाक है व्हाइट फंगस? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
Zee News
व्हाइट फंगस के लक्षण (White Fungus Symptoms) बिल्कुल कोविड-19 जैसे होते हैं, जिसकी जांच चेस्ट एक्सरे या एचआरसीटी के द्वारा की जाती है। जानें व्हाइट फंगस के लक्षण, कारण और इलाज...
भारत के लोगों के लिए एक के बाद एक परेशानी सामने आती जा रही है। पहले कोविड-19 की दूसरी लहर (Covid-19 Second Wave in India) ने देश को हिलाकर रख ही रखा था, तो उसके बाद ब्लैक फंगस (Black Fungus or Mucormycosis) ने लोगों की हालत खराब कर दी। इतना ही नहीं, ब्लैक फंगस के बाद व्हाइट फंगस के मामले भी पटना में देखने को मिले। एक्सपर्ट के मुताबिक व्हाइट फंगस (White Fungus), ब्लैक फंगस से ज्यादा खतरनाक है। लेकिन ऐसा क्यों है और इसके लक्षण, कारण और इलाज क्या हैं? आइए आगे जानते हैं। कोविड-19 मरीजों को क्यों हो रहा है व्हाइट फंगस (White Fungus and Covid-19)? कोविड-19 और व्हाइट फंगस का सबसे बड़ा और आम रिश्ता यह है कि इस फंगल इंफेक्शन के फेफड़ों तक पहुंचने के बाद दिखने वाले लक्षण बिल्कुल कोरोना के लक्षणों से मेल खाते हैं। मरीज कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 test) करवाते रहते हैं, लेकिन रिजल्ट नेगेटिव आने के साथ लक्षण बने रहते हैं। यह फंगल संक्रमण भी कमजोर इम्यून सिस्टम (रोग व संक्रमण से लड़ने की शारीरिक क्षमता) वाले लोगों को शिकार बनाता है। चूंकि, कोरोनावायरस पहले ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर कर देता है, इसलिए व्हाइट फंगस के लिए मरीज को अपना शिकार बनाना आसान हो जाता है। एचआरसीटी के माध्यम से व्हाइट फंगस के कारण भी फेफड़ों में कोरोना जैसे पैच दिखाई दे सकते हैं।More Related News