![Watch: गाड़ी से उतरते हुए Malaika Arora की हील्स का धोखा, 'ऊप्स मोमेंट' पर शर्म से हो गईं पानी-पानी, अर्जुन कपूर भी नहीं संभाल पाए](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/12/27/1be3277a02c3cacafb86d97db40ba035_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Watch: गाड़ी से उतरते हुए Malaika Arora की हील्स का धोखा, 'ऊप्स मोमेंट' पर शर्म से हो गईं पानी-पानी, अर्जुन कपूर भी नहीं संभाल पाए
ABP News
Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा का हाई हील्स का बेहद शौक है लेकिन हाल ही में ये हील्स मलाइका के लिए मुसिबत का सबब बनती दिखाई दीं. मलाइका हाई हील्स के कारण गिरने से बाल बाल बचीं.
Malaika Arora Oops Moment Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के हर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Glamourous) अपने ग्लैरमस लुक्स पर काफी मेहनत करती हैं. मलाइका अरोड़ा के लुक में सबसे ज्यादा खास उनकी हील्स (Malaika Arora Heels) भी होती हैं. मलाइका अरोड़ा का हाई हील्स का बेहद शौक है लेकिन हाल ही में ये हील्स मलाइका के लिए मुसिबत का सबब बनती दिखाई दीं. मलाइका हाई हील्स के कारण गिरने से बाल बाल बचीं.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पहुंची थीं. इस दौरान मलाइका अरोड़ा शॉर्ट ड्रेस और हाई हील्स में दिखाई दीं. मलाइका जैसी ही गाड़ी से उतरी तो हाई हील्स में उनका बैलेंस बिगड़ गया और गिरने से बाल बाल बचीं. इस दौरान बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी उनके साथ ही थे लेकिन वो मलाइका से जरा दूरी पर थे जिसके कारण वो भी उन्हें नहीं संभाल पाए.