
Venus Transit 2022 : शनि की राशि कुंभ में शुक्र का गोचर, मोह माया को त्यागने का इस राशि को आ सकते हैं विचार
ABP News
Venus Transit 2022 : शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, लग्जरी लाइफ, प्रेम, रोमांस के कारक 'शुक्र' कुंभ राशि में गोचर करेगें. इन राशियों का जानते हैं राशिफल (Rashifal).
Venus Transit 2022, Shukra Gochar 2022 : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. शुक्र को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव आदि का कारक माना गया है.शुक्र वर्तमान समय में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. मकर राशि में अपनी यात्रा को पूर्ण करने के बाद अब शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा.
शुक्र का राशि परिवर्तन 2022पंचांग के अनुसार शुक्र का राशि परिवर्तन 31 मार्च 2022 की प्रात: 8 बजकर 54 मिनट पर होगा. शुक्र इस राशि में 27 अप्रैल 2022 की शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शुक्र का राशि परिवर्तन मीन राशि में होगा. शुक्र का गोचर इन राशियों के लिए कैसा रहेगा जानत हैं राशिफल-