
Uttarakhand Election 2022: केजरीवाल के चुनावी वादों पर पर मदन कौशिक का निशाना, कहा- जुमलों को जनता खूब समझती है
ABP News
Uttarakhand Election 2022 को लेकर राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. आप के चुनाव वादों पर उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया.
Uttarakhand Election 2022: हल्द्वानी विधानसभा (UP Election 2022 ) चुनाव से पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हल्द्वानी (Haldwani) में आयोजित की गई है, जिसके प्रथम सत्र का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी (Ritu Khnduri), प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) और संगठन महामंत्री अजय ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भागीदारी एवं चुनावी रणनीति के बारे में चर्चा की जा रही है. राज्य बनने से लेकर अभी तक उत्तराखंड में महिलाओं ने हर मोर्चे पर बढ़-चढ़कर भाग लिया है और अच्छा काम करके दिखाया है.
महिला मोर्चा की अहम भागीदारी