![UP Politics: राम जन्मभूमि पर प्रार्थना के साथ मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने की ‘आप’ के चुनाव अभियान की शुरुआत](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/09/13/f9caf1a74856e1e3b63f20cb608e096c_original.png?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
UP Politics: राम जन्मभूमि पर प्रार्थना के साथ मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने की ‘आप’ के चुनाव अभियान की शुरुआत
ABP News
UP Politics: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और आप के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच प्रार्थना की. उन्होंने सरयू नदी में पवित्र स्नान भी किया और साधुओं के साथ भोजन किया.
UP Politics: आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने यहां राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की. दोनों नेता मंगलवार को फैजाबाद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा का भी नेतृत्व करेंगे जो 18वीं सदी के नवाब शुजाउद्दौला के मकबरे से शुरू होकर शहर के गांधी पार्क में समाप्त होगी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और आप के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच प्रार्थना की. उन्होंने सरयू नदी में पवित्र स्नान भी किया और साधुओं के साथ भोजन किया. सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने उत्तर प्रदेश में राम राज्य की स्थापना के लिए भगवान राम से प्रार्थना की.’’More Related News