![UP Police Bharti: पुलिस महकमे में एक लाख पद खाली, 25 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/09/02/ef65f94d289d3efd5d65e706e85b3e6f_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
UP Police Bharti: पुलिस महकमे में एक लाख पद खाली, 25 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती
ABP News
UP Police Bharti: डीजीपी मुख्यालय ने सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है. खेल व मृतक आश्रित कोटे के लगभग 5 हज़ार पदों पर भर्ती अभी नहीं की जाएगी.
UP Police Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे (UP Police) में करीब एक लाख पद खाली पड़े हैं. इसमें 30 हज़ार पद सिपाहियों के हैं. इन पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है. डीजीपी (DGP) मुख्यालय ने 25 हज़ार सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है. जो पद खाली हैं, उसमें से करीब 5 हज़ार खेल व मृतक आश्रित कोटे के हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही सिपाहियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है. हालांकि, खेल व मृतक आश्रित कोटे के लगभग 5 हज़ार पदों पर भर्ती अभी नहीं की जाएगी. मुख्यालय से जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें सामान्य सिपाहियों की ही भर्ती होगी. यह बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल और पीएसी को जवान उपलब्ध कराने के लिए यह भर्ती की जा रही है.More Related News