UP Election 2022: लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी आज करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, टिकट बंटवारे में महिलाओं को मिल सकता है 33% आरक्षण
ABP News
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की घोषणा कर सकती हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जल्द 2022 विधानसभा चुनाव होने वालें है जिसको लेकर सरकार और विपक्ष एड़ी चोटी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पार्टियों ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार को शुरू कर दिया है.
एक ओर बीजेपी कई अहम कार्यक्रम करने में जुटी है वहीं, समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा लेकर जनता का भरोसा जीतने में जुटे हैं. इसके अलावा कांग्रेस ने भी अब साफ कर दिया है कि वो 2022 चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ेगी.
More Related News