![UP Election 2022: महिलाओं को फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन... प्रियंका ने जारी किया महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/10/25/caa5445f1b420e847cf5b2e1a279bef0_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
UP Election 2022: महिलाओं को फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन... प्रियंका ने जारी किया महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र
ABP News
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक और दांव चल दिया है. प्रियंका ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है. घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए कई एलान किए गए हैं.
आगामी यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में कांग्रेस (Congress) की नजर महिला वोट बैंक पर है. महिलाओं के वोट को साधने के लिए कांग्रेस कई बड़े एलान कर रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट और छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का दांव चल चुकी है. वहीं अब प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है. सोमवार सुबह घोषणा पत्र को जारी कर प्रियंका ने यूपी की महिलाओं के लिए कई वादे किए हैं.
प्रियंका गांधी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि यूपी की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है. कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है.