
UP Election 2022: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, ललितेश पति त्रिपाठी ने थामा TMC का दामन
ABP News
UP Elections: ललितेश पति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमला पति त्रिपाठी के परपोते हैं. उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं.
UP Assembly Election 2022: यूपी कांग्रेस के नेता रहे राजेश पति त्रिपाठी और ललितेश पति त्रिपाठी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए. पूर्वांचल में कांग्रेस (Congress) का बड़ा चेहरा रहे ललितेश पति त्रिपाठी (Laliteshpati Tripathi) ने पिछले महीने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.
ललितेश पति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमला पति त्रिपाठी के परपोते हैं. उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं. ललितेश ने 2012 में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी और मिर्जापुर से 2019 के चुनाव में हार गये थे. कमला पति त्रिपाठी परिवार विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्तंभों में से एक रहा है. इसके अलावा परिवार कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा भी रहा है.