![UP Election 2022: कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में प्रियंका गांधी का नया प्लान, महिलाओं को साधने के लिए है ये रणनीति](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/12/08/170394f45f47e4fc6d70236ce454c99a_original.png?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
UP Election 2022: कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में प्रियंका गांधी का नया प्लान, महिलाओं को साधने के लिए है ये रणनीति
ABP News
UP Elections: यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 19 दिसंबर को रायबरेली में एक टाउन हॉल में महिलाओं से बातचीत करेंगी.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से मैदान में उतर गई है. एक तरफ जहां रैलियों और जनसभाओं के जरिए माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ घोषणा पत्र के लोकलुभावन वादों से जनता को अपने पाले में करने की कोशिश की जा रही है. इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 19 दिसंबर को रायबरेली में एक टाउन हॉल में महिलाओं से बातचीत करेंगी.
अमेठी में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधीवहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महंगाई के मुद्दे पर जनता को जागरुक करने के मकसद से पार्टी की ओर से शुरू किए गए 'जन जागरण अभियान' के तहत 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अमेठी में पदयात्रा करेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर बताया कि इस पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी.