![Ukraine Russia War: भारतीय छात्र हरजोत सिंह की हुई वतन वापसी, कीव में गोली लगने से हुए थे घायल](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/03/07/b2188f4120fde27d0f6e589082460157_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Ukraine Russia War: भारतीय छात्र हरजोत सिंह की हुई वतन वापसी, कीव में गोली लगने से हुए थे घायल
ABP News
हरजोत सिंह को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान सोमवार शाम हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर उतरा. इस विमान से नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह और करीब 200 भारतीय जिनमें अधिकतर छात्र हैं, भी भारत लौटे.
नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिन पहले गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान सोमवार शाम यहां हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर उतरा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि इस विमान से नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह और करीब 200 भारतीय जिनमें अधिकतर छात्र हैं, भी भारत लौटे. यह विमान शाम करीब सवा छह बजे एयरपोर्ट पर उतरा. भारतीय छात्रों की वापसी में मदद के लिए वी के सिंह पोलैंड में थे.
More Related News