![Tokyo Olympics: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से हराया](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/07/30/c97d9742accce75d9a1b3c0de5e36dc8_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Tokyo Olympics: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से हराया
ABP News
भारतीय हॉकी टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी है, लेकिन इस जीत से खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हो जाएंगे.
Tokyo Olympics 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप चरण के पूल ए मुकाबले में जापान को 5-3 से हरा दिया. भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किए. जापान की तरफ से केंटा तनाका, कोटा वातानाबे और काजुमा मुराता ने एक-एक गोल किए. भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा. भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत ने 17वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. इसके बाद जापान ने तुरंत वापसी की और तनाका ने 19वें मिनट में गोल कर बढ़त कम कर दी.More Related News