
Tokyo Attack: टोक्यो के मेट्रो में शख्स ने चाकू से किया हमला फिर लगाई आग, 10 घायलों में 1 की हालत गंभीर
ABP News
Tokyo Attack: जापान की राजधानी टोक्यो से एक डरा देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, राजधानी टोक्यो की मेट्रो में सवार एक शख्स चाकू से हमला कर रहा है और लोग भागते नजर आ रहे हैं.
Tokyo Attack: जापान की राजधानी टोक्यो से एक डरा देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, राजधानी टोक्यो की एक मेट्रो में सवार शख्स चाकू से हमला कर रहा है और लोग भागते नजर आ रहे हैं. मेट्रों के अंदर हुई चाकूबाजी में 10 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है. वहीं, हमले के बाद हमलावार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेट्रो के अंदर हमले की वीडियो क्लिप पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके ने जारी की है. वीडियो में शख्स की चाकूबाजी से डरे यात्री मेट्रो में भागते दिख रहे हैं.
एक दूसरा वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है, जिसमें लोगों एक स्टेशन पर कीयो लाइन ट्रेन से बचने के लिए खिड़कियों से चढ़ते हुए दिखाया गया है. लाइन ऑपरेट ने बताया कि टोक्यो के पश्चिमी उपनगरों में कोकुर्यो स्टेशन के पास ये घटना रात 8 बजे (स्थानीय समय) के आसपास हुई. हमले के बाद सेवाओं को आंशिक रूप से निलंबित कर दिया गया.