![TCS, Infosys, Wipro, HCL बड़ी छंटनी को तैयार! 2022 तक 30 लाख कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, रिपोर्ट में दावा](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2021/06/17/849295-it-comp.jpg)
TCS, Infosys, Wipro, HCL बड़ी छंटनी को तैयार! 2022 तक 30 लाख कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, रिपोर्ट में दावा
Zee News
IT Sector Layoffs: जिस तेजी के साथ इंडस्ट्रीज में ऑटोमेशन का दखल बढ़ रहा है, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उनकी नौकरी जाने का खतरा भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है.
मुंबई : IT Sector Layoffs: जिस तेजी के साथ इंडस्ट्रीज में ऑटोमेशन का दखल बढ़ रहा है, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उनकी नौकरी जाने का खतरा भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घरेलू सॉफ्टवेयर कंपनियां जहां अभी 1.6 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं, 2022 तक 30 लाख कर्मचारियों की छंटनी को तैयार है. इससे उन्हें सालाना 100 बिलियन डॉलर की बचत करने में मदद मिलेगी. Nasscom के अनुसार, घरेलू आईटी क्षेत्र में लगभग 1.6 करोड़ लोग काम करते हैं, उनमें से लगभग 90 लाख लोग लो-स्किल्ड और बीपीओ में काम करते हैं. इन 90 लाख कम-कुशल सेवाओं और बीपीओ में से, 2022 तक 30 परसेंट या लगभग 30 लाख अपनी नौकरी गंवा देंगे, जो मुख्य रूप से रोबोट प्रोसेस ऑटोमेशन या RPA की वजह से होगा.More Related News