
Sun Transit in April 2022 : मेष राशि में तीन ग्रहों की युति, सूर्य, बुध और राहु मिलकर इन राशियों की बढ़ाएंगे परेशानी
ABP News
Sun Transit in April 2022 : मेष राशि में बुध और राहु के बाद ग्रहों के राजा सूर्य का प्रवेश होने जा रहा है. 14 अप्रैल से मेष राशि में तीन ग्रहों की युति बन रही है.
Sun Transit in April 2022 : मेष राशि में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब एक ही राशि में दो या उससे अधिक ग्रह एक साथ आकर बैठ जाते हैं तो इसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. मेष राशि में अब तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है.
बुध और राहु के बाद सूर्य का मेष राशि में गोचर (Sun Transit in April 2022)पंचांग के अनुसार बीते 8 अप्रैल को मेष राशि में बुध का राशि परिवर्तन हुआ था. इसके बाद 12 अप्रैल 2022 को पाप ग्रह राहु का मेष राशि में गोचर हुआ था. मेष राशि में राहु का आना इस साल की बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक माना गया है. वहीं अब 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि में होने जा रहा है. मेष राशि में होने वाली ग्रहों की हल सभी राशियों को प्रभावित करेगी.