
Strawberry Farming in Jhansi: झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों को दे रही आमदनी का नया जरिया, बुंदेलखंड में नई पहचान
ABP News
Strawberry Farming in Jhansi: किसानों की आय दोगुनी करने के लिए झांसी के डीएम का कहना है कि, जो फसल पैदा हो उसका वैल्यू एडिशन भी जरूरी है.
Strawberry Production Jhansi: झांसी से सटे गांव भोजला में डीएम आंद्रा वामसी ने झांसी ऑर्गेनिक्स खेत पर स्ट्रॉबेरी के पौधों का रोपण देखा. बुंदेलखंड में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती का सफल प्रयोग कर झांसी को एक नई पहचान और किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आमदनी का एक नया जरिया भी दिया. जिलाधिकारी ने खेत पर भ्रमण करते हुए कहा कि, बुंदेलखंड के किसान भी स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए आगे आएं. स्ट्रॉबेरी की खेती क्षेत्र के साथ ही किसानों को भी एक नई पहचान दिलाएगी और किसान की आय भी दोगुनी करेगी. उन्होंने कहा कि, शासन द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अनुदान के साथ ही साथ स्प्रिंकलर की व्यवस्था की गई है, किसान स्ट्रॉबेरी की खेती में रुचि लें, यह एक लाभदायक खेती है.
किसानों को लाभ