
Somavati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या के दिन कथा का श्रवण करने से ही मिलता है ये फल, जानें कथा
ABP News
Somvati Amavasya Katha 2022: हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन किया गया स्नान, दान और ध्यान से पुण्य का फल मिलता है. माघ मास में आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है.
Somvati Amavasya Katha 2022: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है. इस दिन किया गया स्नान, दान और ध्यान से पुण्य का फल मिलता है. माघ मास में आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2022) के नाम से जाना जाता है. सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जानते हैं. इस बार साल 2022 की पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी के दिन पड़ रही है.
इसे माघी अमावस्या (Maghi Amavasya 2022) और मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन व्रत रखकर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है और 108 चीजें दान करके परिक्रमा करते हैं. अमावस्या के दिन व्रत (Amavasya Vrat) के साथ कथा का भी विशेष महत्व है. आइए जानें सोमवती अमावस्या की कथा.