![Shashi Tharoor on Congress: 'कांग्रेस सबसे विश्वसनीय विपक्षी पार्टी, इसमें सुधार और जान फूंकने की जरूरत', 5 राज्यों में हार पर बोले शशि थरूर](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/10/08/95e921dfe155a68ef9c5447ca3689ed8_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Shashi Tharoor on Congress: 'कांग्रेस सबसे विश्वसनीय विपक्षी पार्टी, इसमें सुधार और जान फूंकने की जरूरत', 5 राज्यों में हार पर बोले शशि थरूर
ABP News
शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है. इसीलिए इसमें सुधार और नयी जान फूंकनी जरूरी है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor After Congress Defeat) ने रविवार को कहा कि देश में कांग्रेस आज भी सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल है और इसलिए इसमें सुधार तथा नयी जान फूंकना जरूरी है.
उन्होंने देश में विभिन्न दलों के विधायकों की संख्या वाला एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यही वजह है कि कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है. इसीलिए सुधार और नयी जान फूंकनी जरूरी है.’’ थरूर ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हालिया विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चर्चा चल रही है.
More Related News