
Shani Jayanti 2022 : शनि जयंती कब? शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, जानें पूजा विधि और महत्व
ABP News
Shani Jayanti 2022 Date : शनि देव को न्याय के देवता भी कहा जाता है. कहा जाता है कि वे व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार कर्मफल देते हैं.
Shani Jayanti 2022 Date : शनि देव को न्याय के देवता के नाम से जाना जाता है. कहा जाता है कि वे व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार कर्मफल देते हैं. अच्छे कर्मों के लिए अच्छे फल और बुरे कर्मों के लिए बुरे फल देते हैं और दंडित करते हैं. अच्छे कर्म वाले जातकों पर शनि देव की कृपा बनी रहती है और वे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. वहीं, शनि देव की कुदृष्टि के कारण व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जयंती के दिन विधि-विधान के साथ शनि देव की पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. बता दें कि शनि जयंती हमेशा ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है. इस बार शनि जयंती 30 मई, 2022 में मनाई जाएगी. इस दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से शनि देव की पूजा करने से शनि के कुप्रभावों को कम किया जा सकता है. आइए जानें शनि जयंती का शुभ मुहूर्त और उपाय.