![Saturn Transit 2022 : शनि 29 अप्रैल के बाद इन राशियों के लिए राहत तो इनके लिए बनने जा रहे हैं आफत](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/03/31/8cfac092dbbaf1612e575936b6eb1213_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Saturn Transit 2022 : शनि 29 अप्रैल के बाद इन राशियों के लिए राहत तो इनके लिए बनने जा रहे हैं आफत
ABP News
Saturn Transit 2022 : अप्रैल का महीना आरंभ हो चुका है. 29 अप्रैल का लगभग ढाई साल बाद शनि देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं.
Saturn Transit 2022 : शनि की चाल को ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. शनि देव को शास्त्रों में कर्मफलदाता, न्यायाधीश आदि भी बताया गया है. शनि को एक क्रूर ग्रह बताया गया है, जो अशुभ होने पर व्यक्ति के जीवन को तहस-नहस कर देता है. यही कारण है कि हर कोई शनि की अशुभता से बचना चाहता है. शनि इसी अप्रैल में लगभाग ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं.
शनि राशि परिवर्तन 2022 (Shani Transit 2022)पंचांग के अनुसार शनि 24 जनवरी 2020 से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लगाते हैं. पिछले वर्ष यानि 2021 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं हुआ था. लेकिन इस साल यानि 2022 में शनि अपनी राशि बदलेंगे. 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि छोड़ कुंभ में गोचर शुरू कर देंगे.